
Greater Noida:- झारखंड और महाराष्ट्र में नवंबर 2024 में विधानसभा चुनाव होने हैं। यूपी में नौ सीटों पर उपचुनाव होने हैं। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ की यूपी उपचुनाव के साथ ही झारखंड और महाराष्ट्र में भी काफी डिमांड है। मंगलवार से वह चुनावी दौरे पर मोर्चा संभालेंगे। पहले दिन सीएम योगी झारखंड के चुनावी दौरे पर जाएंगे। उनकी पहली जनसभा कोडरमा विधानसभा क्षेत्र की प्रत्याशी के लिए होगी। यहां वह तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। तीसरी जनसभा में सीएम योगी चार प्रत्याशियों के लिए एक साथ वोट मांगेंगे।