आदर्श आचार संहिता उल्लंघन करने वाले की खैर नहीं,

Spread the love

  Harigadh:- सी विजिल एप स आम नागरिक कर सकते हैं आदर्श आचार संहिता उल्लंघ की ऑनलाइन शिकायत, 100 मिनट में होगा निस्तारण,जिला निर्वाचन अधिकारी विशाख जी. ने 71-खैर विधानसभा उप निर्वाचन के मद्देनजर सभी मतदाताओं को सी विजिल एप की सुविधा के बारे में अवगत कराया है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदान किए गए इस एप के माध्यम से नागरिक आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) उल्लंघन की ऑनलाइन रिपोर्ट कर सकते हैं। यह एप चुनाव घोषणा की तारीख से वोटिंग के एक दिन बाद तक सक्रिय रहेगा। सी विजिल एप के जरिए नागरिक आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामलों की फोटो या वीडियो रिपोर्ट कर सकते हैं, और उनकी पहचान गुप्त रखी जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि यह एप चुनावी गड़बड़ियों पर तुरंत लगाम लगाने में सहायक है। एप में शिकायत के लिए जीपीएस आधारित स्थान की पहचान की जाती है और अधिकतम 100 मिनट में मामले की सत्यता की जांच कर निस्तारण किया जाता है। शिकायतकर्ता को एक यूनिक आईडी प्राप्त होती है, जिसके माध्यम से वे अपनी शिकायत पर की गई कार्रवाई को ट्रैक कर सकते हैं। आरओ खैर महिमा ने बताया कि सी विजिल एप से सामान्य व्यक्ति भी आचार संहिता उल्लंघन के मामलों की सूचना सीधे भारत निर्वाचन आयोग को भेज सकते हैं, जिससे त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *