जहांगीरपुर :- शुक्रवार की देर शाम जहांगीरपुर देहात निवासी कुंवरपाल पुत्र लीला सिंह 56 वर्ष अपने निजी कार्य से जहांगीरपुर आए थे।देर शाम लगभग 7 बजे पैदल घर जा रहे थे।गोविंद गार्डन के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको निजी दिनेश हॉस्पिटल दिखाया हालत गंभीर देखते हुए काशीराम हॉस्पिटल ग्रेटर नोएडा भेज दिया जहां इलाज के दौरान मृत्यु हो गई ।मृतक को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक के बेटे विकास ने बताया हमारा घर जारचा गौतमबुद्ध नगर में है हाल में अपने ननिहाल जहांगीरपुर देहात में रह रहे हैं।परिवार का पालन पोषण कृषि कार्य करके करते थे परिवार का रो रोकर बुरा हाल है