
जहांगीरपुर :- जेवर कोतवाली क्षेत्र के जहांगीरपुर चौकी प्रभारी शिवप्रताप सिंह ने मुखबिर की सूचना पर टीम गठित कर जहांगीरपुर जट्टारी रोड पर भट्टे के पास घूम रहे अभियुक्त मोहित डांगर पुत्र बादाम सिंह निवासी ग्राम राघवगढ़ी थाना टप्पल जनपद अलीगढ़ को रोक कर तलाशी ली तो अभियुक्त के पास दो अदद अवैध तमंचों बरामद हुई।अभियुक्त को अवैध तमंचों के साथ गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गयाlगिरफ्तार करने वाली टीम शिव प्रताप सिंह, शिवम सचान ,कांस्टेबल अजय कुमार,कांस्टेबल धीरज को कोतवाल संजय सिंह और असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस सार्थक सेंगर ने प्रोत्साहित किया।