आनंद स्पेक्ट्रम हास्पिटल में बाई आंख की जगह दाई का किया आपरेशन,मुख्य चिकित्सा अधिकारी से होगी शिकायत
Greater Noida : ग्रेटर नोएडा के गामा प्रथम स्थित आनंद स्पेक्ट्रम हास्पिटल के डाक्टरों पर 7 साल के बच्चे की बाई आंख की जगह दाई आंख का आपरेशन करने का मामला सामने आया है। बृहस्पतिवार को बच्चे के माता- पिता और स्थानीय लोग मुख्य चिकित्सा अधिकारी से मिलकर शिकायत करेंगे। शिकायतकर्ता नितिन भाटी का आरोप है कि एक सप्ताह पहले अस्पताल में ड़ाक्टर को बच्चे की बाई आंख में पानी आने की शिकायत बतायी थी जिसमें दवाइयों से आराम नहीं लगने पर 12 नवंबर को डाक्टर ने आंख में प्लास्टिक नुमा धातु बताकर दायी आंख का आपरेशन कर दिया। विरोध करने पर आरोपित डा. दंपती ने उनसे बदतमीजी की। पुलिस को मुख्य चिकित्सा अधिकारी से मिलकर लिखित शिकायत देंगे।