कराची या इस्लामाबाद में नहीं,अलीगढ़ में पड़ी थी देश के बंटवारे की नींव

Spread the love

 

Greater Noida:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अलीगढ़ के खैर विधानसभा क्षेत्र में सपा पर जमकर बरसे। बिना नाम लिए अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी पर भी निशाना साधा। देश के बंटवारे की याद दिलाते हुए कहा कि वर्ष 1906 में देश विभाजन की नींव रखने वाली मुस्लिम लीग की स्थापना इसी अलीगढ़ में हुई थी। यहां के लोगों ने उनकी चलने नहीं दी, पर देश को सांप्रदायिक आधार पर बांटने में उनकी मंशा सफल हो गई।मुस्लिम लीग की स्थापना कराची, इस्लामाबाद या ढाका में नहीं हुई। ये खतरनाक मंशा अभी भी समाप्त नहीं हुई है। उस समय समाज को बांटने का काम मुस्लिम लीग कर रही थी, वही काम अब समाजवादी पार्टी कर रही है। 1947 में देश के विभाजन में लाखों निर्दोष लोग काटे गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *