68 वीं राज्यस्तरीय मल्लखम्भ प्रतियोगिता मे छात्रों का तृतीय स्थान,प्रधानाचार्य ने किया सम्मानित

Spread the love

Greater Noida : 68 वीं राज्यस्तरीय मल्लखम्भ प्रतियोगिता का आयोजन 13 नबम्बर 2024 व 14 नबम्बर 2024 को एस. पी. आई इंटर कॉलेज झाँसी मे सम्पन्न हुआ। जिसमे प्रदेश के विभिन्न मण्डलो कि टीमों ने प्रतिभाग किया।मेरठ मण्डल का प्रतिनिधित्व पब्लिक इंटर कॉलेज जहाँगीरपुर जनपद गौतम बुद्ध नगर कि टीम ने किया।विद्यालय कि टीम मे शिवा, सौरभ, वसीम, कृष्ण, सूरज, लविश, हेमन्त तथा यश ने भाग लिया।कॉलेज के प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा ने टीम के कोच राजकुमार आर्य व मोहित कुमार वर्मा को छात्रों कि टीम के साथ प्रतिभाग कराने के लिए भरपूर सहयोग किया।तथा विद्यालय के आठ छात्रों कि उक्त टीम ने राजकुमार आर्य के निर्देशन मे 68 वीं राज्यस्तरीय प्रतियोगिता मे तृतीय स्थान प्राप्त किया जबकि झाँसी मण्डल की टीम ने प्रथम तथा आगरा मण्डल की टीम द्वितीय स्थान पर रही।उक्त प्रतियोगिता मे प्रतिभाग करके वापिस लौटी टीम का विद्यालय के प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा व समस्त स्टाप ने सभी छात्रों का सम्मान किया।और भविष्य मे छात्रों सभी पाठ्यसहगामी क्रिया कलापों मे बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया तथा हर स्तर मे सभी छात्रों को भरपूर सहयोग देने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *