काशी और मथुरा के बाद संभल का नया केस पहुंचा कोर्ट, जामा मस्जिद की जगह श्री हरिहर मंदिर होने का दावा

Spread the love

Greater Noida: संभल की जामा मस्जिद को हरिहर मंदिर बताते हुए कोर्ट में दावा डाला गया है। संभल के केला देवी मंदिर के ऋषिराज गिरी समेत पांच वादकारियों ने सिविल जज सीनियर डिविजन संभल स्थित चंदौसी में दावा दाखिल किया है। कोर्ट ने आगामी तारीख 29 नवंबर 2024 दी है। वादी गण विष्णु शंकर जैन एडवोकेट व ऋषिराज गिरि केला देवी मंदिर संभल ने जामा मस्जिद में हरिहर मंदिर होने का दावा किया है। ये दावा सिविल जज सीनियर डिविजन संभल स्थित चंदौसी की अदालत में मंगलवार को उच्चतम न्यायालय में प्रेक्टिस करने वाले हरिशंकर जैन की ओर से उनके पुत्र विष्णु शंकर जैन ने प्रस्तुत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *