
Greater Noida: लखनऊ में 18 साल पुराने 200 करोड़ के भूमि घोटाले का खुलासा हुआ है। ईडी ने तहसील और एलडीए अधिकारियों से दस्तावेज मांगे हैं। आरोप है कि गोमती नदी की जमीन को बिल्डर के पक्ष में घोषित कर गोमती नगर विस्तार में पांच बेशकीमती भूखंड दिए गए। ईडी की जांच से तहसील और एलडीए प्रशासन में हड़कंप मचा है।