जहांगीरपुर : (सुहेल खान)जहांगीराबाद निवासी शाश्वत बंसल ने रूस में आयोजित विश्व स्तरीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल पर जीतने पर शाश्वत को बधाई देने वालों को ताता लगा हुआ है। उसी क्रम मे अखिल भारतीय वैश्य महा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर मित्तल के निर्देशानुसार संघठन की जहांगीरपुर व जहांगीराबाद नगर अध्यक्ष सहित बुलंदशहर जनपदीय टीम ने रविवार को उनके घर पहुचे। अखिल भारतीय वैश्य महा संगठन की समस्त टीम ने शाश्वत बंसल का वर्ल्ड रिकॉर्ड गोल्ड मेडल लिफ्टिंग विजेता चैंपियन बनने के बाद उनके आवास पर पहुंचकर स्मृति चिन्ह देकर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर मित्तल ने अपनी शुभकामनाए प्रेसित की अखिल भारतीय वैश्य महासंगठन के जिला सह संयोजक प्रवीन कुमार अग्रवाल एडवोकेट जहागीरपुर निवासी ने शाश्वत बंसल के आवास पर पहुंचकर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया इस अवसर पर जहागीरपुर नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र गर्ग, उपाध्यक्ष अमित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राजू गर्ग,जिला महामंत्री रोहित पहाड़ी, जिला संरक्षक राजेश गोयल, जिला सचिव सौरभ अग्रवाल “निर्भय”, जहांगीराबाद नगर अध्यक्ष संजय बसंल,अमित कुमार, हपपु पहाड़ी,सैलू बसंल, कक्कू बसंल आदि परिवार के सदस्य मौजूद रहे।