Greater Noida : ठाकुर देवेंद्र सिंह तहसील अध्यक्ष खुर्जा के नेतृत्व में तीसरे दिन भारतीय किसान यूनियन टिकैत के बैनर तले बिजलीघर जहांगीरपुर पर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने में किसानों की समस्या को समझने पंचायत में पहुंचे विद्युत निगम के अधिकारियों के प्रयास असफल रहे भाकियू के अधिकारियों 29 नवंबर को होने वाली महापंचायत के लिए अड़े रहे । रामवीर गौतम मेरठ मंडल अध्यक्ष ने बताया रिश्वत खोरी और भ्रष्टाचार की समस्याएं सामने आई जिनके कारण धरना अनिश्चितकालीन चलता रहोगा। आज धरने में उपस्थित रहे चरन सिंह तोमर,वीरपाल सिंह,लखन सिंह,रामवीर सिंह,कमल किशोर,सतेंद्र सिंह,आदि लोग मौजूद रहे