मानव स्वास्थ्य को हानि पहुंचाता है तंबाकू

Spread the love

Greater Noida: स्वास्थ्य विभाग द्वारा श्री लाल बहादुर शास्त्री इंटर कालेज में तंबाकू निषेध को लेकर पोस्टर व निबंध प्रतियोगिता हुई। जिसमें सीनियर वर्ग के 60 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्य डा. संजय कुमार ने बताया कि निकोटीन एक उत्तेजक पदार्थ है जो 20 सैकेंड में मानव के मस्तिष्क पर प्रभाव डालता है। इसके सेवन करने वाले व्यक्ति आदी हो जाते हैं। तंबाकू मानव के स्वास्थ्य को हानि पहुंचाता है, इससे कैंसर जैसी घातक बीमारी हो जाती है। डा. बहादुर सिंह व डा. नाजिश ने भी तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के संबंध में जानकारी दी। प्रतियोगिता में तरुण चौहान, सलौनी, शिवानी स्थान प्राप्त किया। पुष्पकांत शर्मा, रेखा अग्रहरी, शिवप्रकाश गौड़ का योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *