– मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने दबोचा, फ
कटिहार: उत्तर प्रदेश के नोएडा में 3.75 करोड़ रुपये का फर्जीवाड़ा करने वाले बांग्लादेशी नागरिक मु गुलाम मुस्तफा और बंगाल निवासी उसके साथीसौगता चाकी को पुलिस ने कटिहार के नगर थाना क्षेत्र स्थित शहीद चौक से गिरफ्तार कर लिया। मोबाइल लोकेशन के आधार पर उत्तर प्रदेश की नोएडा पुलिस ने शुक्रवार को दोनों दबोचा। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपितों ने नोएडा के संतोष चौबे से पत्थर व कोयला की आपूर्ति करने के नाम पर 3.75 करोड़ रुपये झटक लिए थे। इस मामले को लेकर नोएडा के नालेज पार्क थाने में इसी वर्ष दो फरवरी को केस दर्ज कराया गया था।
– मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने दबोचा, फर्जी आधार कार्ड बनाकर बंगाल में लिया था शरण,पत्थर और कोयला की सप्लाई का झांसा दे व्यवसायी को झांसे में लिया, दो फरवरी को हुआ था केस दर्ज
जांच के क्रम में पता चला कि आरोपित गुलाम मुस्तफा बांग्लादेश के जिला टांगयाल, थाना घटायल का रहने वाला है। वह फर्जी आधार कार्ड बंगाल के जलपाईगुड़ी में रह रहा था। वहीं दूसरा आरोपित सौगता जलपाईगुड़ी के बेला गोवा क्षेत्र का रहने वाला है। फजीवाड़ा के बाद दोनों कटिहार में छिपे थे। तकनीकी अनुसंधान में मिले मोबाइल के टावर लोकेशन के आधार पर नोएडा पुलिस ने दोनों को ढूंढ निकाला और स्थानीय पुलिस के सहयोग से इन्हें गिरफ्तार कर लिया। नोएडा पुलिस दोनों को अपने साथ लेकर चली गई। कटिहार के सदर एसडीपीओ अभिजीत कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दोनों शातिरों ने खुद को कोयला और पत्थर का सप्लायर बताकर व्यवसायी संतोष चौबे को अपने झांसे में लिया। पत्थर और कोयला आपूर्ति करने के एवज में व्यवसायी से 3.75 करोड़ का चेक लेकर दोनों चंपत हो गए।