भीम आर्मी प्रमुख मनजीत नौटियाल के आने की सूचना – पुलिस रही अलर्ट 

Spread the love

Greater Noida: भीकनपुर में 15 नवंबर को पथराव व फायरिंग के दौरान हुई युवक की हत्या का मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनजीत नौटियाल के भीकनपुर पहुंचने की सूचना से माहौल फिर से गरमा गया। हालांकि बताया जाता है कि पुलिस प्रशासन ने उन्हें सहारनपुर में ही रोक दिया था। उधर भीम आर्मी नेताओं के भीकनपुर आने की सूचना पर स्वर्ण समाज के लोगों ने विरोध का ऐलान कर कर दिया। दोनों पक्षों में टकराव न हो इसी को देखते हुए क्षेत्र छावनी में तब्दील हो गया। शाम तक किसी भी नेता के न गांव नहीं पहुंचने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने व शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की है। आजाद समाज पार्टी के जिला महासचिव अजीत जाटव ने बताया कि भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनजीत नौटियाल को पीड़ित परिवार से मिलने के लिए शुक्रवार को पहुंचना था लेकिन पुलिस ने उन्हें उनके सहारनपुर स्थित आवास में नजर बंद कर दिया। जिसके चलते वह नहीं आ सके। इस दौरान भीकमपुर पहुंचने वाले रास्तों पर पुलिस बल तैनात रहा। ज्ञात हो कि इससे पहले आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर पीड़ित परिवार से मुलाकात कर चुके है। जिसका स्वर्ण समाज के लोगों ने महापंचायत का आयोजन करके यह कहकर विरोध जताया था कि नगीना के सांसद भाईचारे को खराब कर रहे हैं।

 क्या था मामला 

15 नवंबर को भीकनपुर गांव में पराली से भरी ट्रैक्टर ट्राली निकालने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया था। जिसमें 12 वर्षीय शनि और कमल को गोली लगी थी। एक महिला व बुजुर्ग पत्थर लगने से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान कमल की मौत हो गई थी। घायलों को अस्पताल से घर भेज दिया गया है। नामजद 14 आरोपितों में से पुलिस 7 को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *