Greater Noida : भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय महासचिव आसिफ नंबरदार और उनकी टीम को गौतमबुद्ध नगर जाने से पहले पुलिस को मिली सूचना के आधार पर घर पर ही नजर बन्द कर दिया।वहीं आसिफ नंबरदार ने बताया भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने देश और उत्तर प्रदेश के समस्त जिलों के पदाधिकारियों को सोशल मीडिया के माध्यम से आदेश किया कि गौतमबुद्ध नगर में किसानों के साथ सरकार का रवैया किसानों के प्रति व्यवहार कुशल नहीं है सभी पदाधिकारी अपनी अपनी समस्त टीम के साथ गौतमबुद्ध नगर कुच करेंगे और सरकारी अधिकारियों को जेल भरो आंदोलन के तहत जवाब देंगे।लेकिन जाने से पहले ही पुलिस के टीम ने घर को चारों तरफ से घेर लिया और किसी को जाने नहीं दिया।घर पर नजर बन्द हुए सुरेश चौधरी,नरेश ठाकुर,संजय भारद्वाज,सुहेल सलमानी,आसमोहमद,धीरज चौहान,धीरज वशिष्ठ आदि।