श्री हनुमान जी महाराज के भजनों का भक्तों ने आनंद लिया

Spread the love

Greater Noida:- मंगलवार की शाम श्री बालाजी संकीर्तन मित्र मंडल के नेतृत्व से भव्य संकीर्तन का आयोजन जयकिशन हलवाई के आवास पर हआ। जिसमें सोनू जी ने दीप प्रज्वलित कर महिपाल सिंह ने मंत्र उच्चारण कर आचार्य राजेश सिंह ने विधि विधान से पूजन कराकर संकीर्तन का शुभारम्भ किया। और भक्तों को तिलक व मोली कलावा बांध आशीर्वाद दिया। वहीं हरिओम जी ने श्री हनुमान जी के भजनों को गाकर मन मोह लिया। भजनों को सुनने के लिए भक्तों की भीड़ लग गई।सोनू जी ने “रामजी से राम राम कहियो,कहियो जी हनुमान जी” आदि भजनों को सुनकर भक्त भजन सुनने को बैठे रहे।इस अवसर पर जयप्रकाश,दिनेश कुमार,राहुल कुमार,शिवकुमार,जयकिशन,रोहित,सतीश कुमार,विपिन कुमार,सुधीरआदि का सहयोग रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *