राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस पर “क्लीन एयर ग्रीन अर्थ” पर कार्यक्रम

Spread the love

Harigarh : श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय, अलीगढ़ के रसायन विज्ञान विभाग और नवाचार परिषद (आई.आई.सी) के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य शीर्षक “क्लीन एयर ग्रीन अर्थ: अ स्टेप टुवर्ड सस्टेनेबल लाइफ” रहा।मुख्य वक्ता, डॉ. पारुल यादव (जंतु विज्ञान विभाग, धर्म समाज महाविद्यालय, अलीगढ़), ने विभिन्न प्रकार के प्रदूषण और मानव जीवन पर उनके दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अनुशासन अधिकारी डॉ. वीना उपाध्याय के स्वागत उद्बोधन से हुआ। आई.आई.सी. के समन्वयक डॉ. महीप कुमार ने युक्ति पोर्टल और कपिला योजना के बारे में जानकारी साझा की। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण पर प्रश्नोत्तरी और “इनोवेशन शोकेस” पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्रों ने पर्यावरण बचाव के विभिन्न तरीकों पर पोस्टर प्रस्तुत किए। अंत में विभागाध्यक्षा प्रो. नीरजा शर्मा ने सभी प्रतिभागियों और अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम का सफल संचालन शिव कुमार और सृष्टि सिंह ने किया। इसमें डॉ. मनमोहन गोयल, डॉ. देवेंद्र सिंह, प्रो. के.डी. वर्मा, प्रो. विकास यादव, डॉ. प्रतीक्षा रघुवंशी, डॉ. टीना सहित अन्य शिक्षक और छात्र उपस्थित रहे। यह जानकारी महाविद्यालय के जनसूचना एवं जनसंपर्क अधिकारीगण डॉ. अतुल अरोरा और डॉ. हरेंद्र गौड़ ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *