बैकिंग कानून संशोधन विधेयक लोकसभा में पारित

Spread the love

India : लोकसभा में मंगलवार को बैंकिंग कानून संशोधन विधेयक पारित हो गया। इस दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने विधेयक में किए गए संशोधनों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि संशोधनों से भारतीय बैंकिंग क्षेत्र में प्रशासन मजबूत होगा। इसके अलावा निवेशकों की सुरक्षा और नॉमिनी के सम्मान के साथ ही ग्राहकों की सुविधा को बढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि इस विधेयक का उद्देश्य प्रशासन मानकों को बेहतर करना और रिजर्व बैंक को बैंकों की ओर से की जाने वाली रिपोर्टिंग में स्थिरता देना है। संशोधन में यह साफ किया गया है कि जमाकर्ताओं और निवेशकों को बेहतर सुरक्षा मिले। साथ ही निजी क्षेत्र की बैंकों में सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *