Mumbai: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री को लेकर पिछले 12 दिनों से चल रहा सस्पेंस आज खत्म हो गया है। बुधवार को मुंबई में देवेंद्र फडणवीस को विधायक दल का नेता चुन लिया गया। इसके बाद यह तस्वीर साफ हो गई कि वह महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री होंगे। शिवसेना के सूत्रों ने बताया कि एकनाथ शिंदे कल नई सरकार में अजित पवार के साथ महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।