रामनगरी अयोध्या पहुंचेएंगे सीएम योगी, रामायण मेला का करेंगे शुभारंभ

Spread the love

Delhi : चार दिवसीय रामायण मेले का उद्घाटन बृहस्पतिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे। पांच से आठ दिसंबर तक सरयू तट स्थित रामकथा पार्क में गीत-संगीत व अध्यात्म की त्रिवेणी प्रवाहमान होगी। सीएम सुबह 10:55 बजे रामकथा पार्क के पास स्थित हेलीपैड पर उतरेंगे और 11 बजे रामायण मेले का उद्घाटन करेंगे। सीएम करीब दो घंटे तक अयोध्या में रहेंगे। इस दौरान वे हनुमानगढ़ी व रामलला के दरबार में भी हाजिरी लगाएंगे। जानकी महल ट्रस्ट में चल रहे विवाहोत्सव में भी सीएम के शामिल होने की संभावना है। यहां से सीएम योगी आदित्यनाथ दोपहर 12 बजे हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन के लिए जाएंगे। इसके बाद 12:20 बजे रामलला के दरबार में हाजिरी लगाएंगे और राममंदिर निर्माण की प्रगति देखेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *