Harigarh: अलीगढ़ जिले के टप्पल ब्लॉक में यूपी और हरियाणा के अधिकारियों के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक हुयी । जो ढाई हजार एकड़ से अधिक भूमि विवाद को लेकर आयोजित की गई। इस विवाद में अलीगढ़ की खैर तहसील के कई ग्राम पंचायतों जैसे घरबार, पखोदना खादर, मालव, लालपुर रैयतपुर, रेवनू गिरधरपुर और हरियाणा की पलवल, होडल तहसील के फाठ नगर, वली मोहम्मदपुर, मूर्तज़ाबाद, हसनपुर महोली सहित अन्य गांव शामिल हैं। बैठक में अलीगढ़ और हरियाणा दोनों राज्यों के किसान भी उपस्थित रहे। इस भूमि विवाद के कारण कई बार दोनों पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो चुका है, जिससे स्थिति और भी संवेदनशील हो गई है। बैठक में अलीगढ़ के ADM – E, SDM खैर, तहसीलदार खैर, और हरियाणा से SDM, तहसीलदार और अन्य अधिकारीगण मौजूद हैं।