ठाकुर बांकेबिहारी का एक ही विग्रह, कहीं नहीं जाता है 

Spread the love

Greater Noida: ठाकुर बांकेबिहारी का प्राकट्योत्सव की तैयारियों के बीच उज्जैन में ठाकुरजी के चलित विग्रह का बुधवार को दर्शन कराए जाने की खबर आई। एक समाचार पत्र में इस तरह की खबर भी प्रकाशित कराई गई, इसको लेकर सेवायतों ने आक्रोश जताया। उनका कहना है कि षड्यंत्र के तहत देश दुनिया में फैले ठाकुर बांकेबिहारी के भक्तों की आस्था के साथ यह खिलवाड़ है। ठाकुर बांकेबिहारी का एक ही विग्रह है जो कहीं बाहर नहीं ले जाया जा सकता। छह दिसंबर को विहार पंचमी पर दिव्य और भव्य रूप से मनाने की मंदिर से लेकर प्राकट्यस्थली निधिवन राज मंदिर तक तैयारियां तेजी से चल रही हैं। देश विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु आएंगे। बुधवार शाम छह बजे सेवायत के वाट्सएप ग्रुप पर अखबार की कटिंग भेजी गई। इसमें लिखा था कि वृंदावन के प्रसिद्ध ठाकुर बांकेबिहारीजी महाराज का चलित श्रीविग्रह चार दिसंबर की शाम महाकाल की नगरी पहुंचेगा। उज्जैन में कार्यक्रम संयोजक राहुल पांड्या के हवाले से प्रकाशित समाचार में लिखा है कि एक निजी स्कूल परिसर में भक्तों को ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन होंगे। इससे पहले ठाकुरजी के श्रीविग्रह को रामघाट पर शिप्रा नदी में स्नान भी कराया जाएगा। इसके बाद आक्रोश फैल गया। सेवायतों का कहना है कि यह सब भ्रामक है। छह दिसंबर को निधिवन और बिहारीजी मंदिर में भव्य आयोजन होगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *