New Delhi: कैलेंडर वर्ष 2023 के दौरान भारत के बाहरी कर्ज में 31 अरब डालर की बढ़ोतरी रही है। वर्ल्ड बैंक की अंतरराष्ट्रीय कर्ज रिपोर्ट के अनुसार, 2023 के अंत में भारत का कुल बाहरी कर्ज बढ़कर 646.79 अरब डालर रहा। रिपोर्ट के अनुसार, 2023 में भारत ने ब्याज के तौर पर 22.54 अरब डालर की राशि का भुगतान किया, जबकि 2022 में यह राशि 15.08 अरब डालर थी।