रजिस्ट्री की आय का एक प्रतिशत हिस्सा सरकार पंचायतों को देगी

Spread the love

Greater Noida:पंचायतीराज विभाग के निदेशक अटल राय ने कहा कि रजिस्ट्री से होने वाली आय का एक प्रतिशत हिस्सा ग्राम पंचायतों को देकर उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत की जाएगी। इस मद में आने वाली राशि का दस गुना अनुदान के रूप में विभाग देगा। इस फैसले से 12 हजार से अधिक छोटी ग्राम पंचायतों को लाभ होगा। बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन के संस्थापक महावीर दत्त शर्मा की 16वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में ग्राम प्रधानों को संबोधित करते हुए उन्होंने ये घोषणा की। संगठन के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. अखिलेश सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि संगठन की जिला इकाई ने पूरे प्रदेश में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। इसमें बड़ी संख्या में प्रधानों ने हिस्सा लिया। लखनऊ जिला इकाई द्वारा अलीगंज स्थित पंचायतीराज निदेशालय में आयोजित कार्यक्रम में विभाग के निदेशक अटल कुमार राय, अपर निदेशक राजकुमार, उपनिदेशक एसएन सिंह, योगेन्द्र कटियार और राघवेन्द्र द्विवेदी ने प्रधान नेता को श्रद्धांजलि दी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *