एसआईबी कर रही गार्डनो में की छापेमारी

Spread the love

Greater Noida:राज्यकर विभाग एसआईबी की टीम ने गुरुवार को मैरिस रोड स्थित हबीब गार्डन में छापेमारी की। बुकिंग के सापेक्ष टर्न ओवर कम दिखाकर नहीं के बराबर रिटर्न दाखिल करने के मामले में एसआईबी ने जांच की। हबीब गार्डन की जीएसटी विभाग में शिकायत भी हुई थी, जिसके आधार पर जांच की गई। जांच अफसर दस्तावेज अपने साथ ले गए। एसआईबी के असिस्टेंट कमिश्नर डा. अभिषेक सिंह ने सीटीओ एमपी सिंह के साथ गुरुवार को हबीब गार्डन की जांच की। हबीब गार्डन के समाधान योजना में है और छह प्रतिशत जीएसटी बुकिंग के सापेक्ष अदा की जाती है। लेकिन टर्नओवर कम दिखाकर जीएसटी रिटर्न नहीं के बराबर दाखिल किया जा रहा है। इसकी लगातार शिकायत राज्यकर विभाग को मिल रही थी। इसी को लेकर एसआईबी ने जांच की। एसआईबी के अफसरों की मानें तो शादी समारोह व अन्य आयोजनों में डेढ़ से दो लाख रुपये की बुकिंग होती है, लेकिन टर्न ओवर नहीं के बराबर दिखाया जा रहा है। टर्न ओवर कम होने के कारण रिटर्न भी कम है। दस्तावेजों की जांच पड़ताल की जा रही है।

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *