समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष को घर पर किया नजर बन्द

Spread the love

Greater Noida: समाजवादी पार्टी के खुर्जा विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार उर्फ़ टीटू को जहांगीरपुर देहात क्षेत्र में घर पर किया नजर बन्द,राजकुमार उर्फ टीटू ने बताया शाही मस्जिद सम्भल की सर्वे को लेकर हुई हिंसा मे मारे लोगो के परिवार से मिलने जाने से पहले पुलिस को मिली सूचना के आधार पर राजकुमार उर्फ़ टीटू को उनके आवास पर ही नजर बन्द कर दिया। और बताया की दिनांक 05 दिसम्बर को हमारी मासिक बैठक का आयोजन किया गया था जिसमे सम्भल मे हुई हिंसा मे मारे गए लोगो की शोक सभा की गयी।और मृतक के परिवार वालो को सरकार से एक – एक करोड़ का मुआवजा की मांग भी रखी।तथा बीती रात खुर्जा नगर, खुर्जा जक्शन, जहाँगीरपुर थाना की पुलिस ने मिलकर चौधरी राजकुमार उर्फ़ टीटू को उनके आवास पर ही नजर बन्द कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *