किसानों की बल्ले-बल्ले, अब UPI से सीधे मिलेगा लोन – मोदी की सौगात

Spread the love

New Delhi : केंद्र की मोदी सरकार ने किसानों को बड़ी सौगात दी है। अब देश के छोटे किसान दो लाख रुपये तक का लोन बेहद असानी से पा सकते हैं। यूपीआई के माध्यम से भी यह लोन मिल सकेगा। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) का नया निर्देश अगले साल यानी 2025 से लागू होगा। सभी बैंकों को आरबीआई का यह निर्देश मानना होगा। महंगाई और कृषि लागत में हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने छोटे किसानों को बिना गिरवी के दिए जाने वाले लोन की सीमा बढ़ाने का फैसला किया है। शुक्रवार को आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि अब छोटे किसान बिना किसी गिरवी के दो लाख रुपये तक का लोन ले सकेंगे। अभी यह सीमा 1.6 लाख है। नए साल से सभी बैंकों को आरबीआई का यह निर्देश मानना होगा। अब स्माल फाइनेंस बैंक (एसएफबी) यूपीआई के माध्यम से लोन दे सकेंगे। इसका फायदा यह होगा कि गांवों में भी यूपीआई से ग्रामीणों को आसानी से लोन मिल सकेगा। एसएफबी की पहुंच गांवों में अधिक है। एसएफबी के पास अभी यह सुविधा नहीं थी। आरबीआई के मुताबिक वर्ष 2019 से किसानों के लिए बिना गिरवी वाले लोन की सीमा 1.6 लाख रुपये थी। उससे पहले यह सीमा एक लाख रुपये थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *