New Delhi : कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के घेरा। उन्होंने कहा कि देश की जनता चाहती है कि संसद में अदाणी महाघोटाले पर चर्चा हो। कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी और उनकी सरकार पर इन मुद्दों से भागने का आरोप लगाया। संसद परिसर में विपक्षी गठबंधन के नेताओं ने मोदी अदाणी एक है और अदाणी सुरक्षित है लिखे स्टिकर वाले काले जैकेट पहनकर अदाणी मुद्दे पर संयुक्त संसदीय जांच की मांग करते हुए नारे लगाए। प्रियंका गांधी ने इस प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एकिस पर वीडियो पोस्ट करते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा, “देश की जनता चाहती है कि अदाणी महाघोटाले पर संसद में चर्चा हो। इंडिया गठबंधन के सभी दल संसद में चर्चा की मांग कर रहे हैं लेकिन नरेंद्र मोदी जी और सरकार लगातार चर्चा से भाग रहे हैं। सारी मर्यादाओं को तार-तार करते हुए प्रधानमंत्री जी जिस तरह अडानी के भ्रष्टाचार का बचाव कर रहे हैं, वह बेहद हैरान करने वाला है। आज साथी सांसदों के साथ इस मुद्दे पर संसद परिसर में प्रदर्शन किया।