महाकुंभ मेले में नहीं होगी बिजली कटौती,एलटी लाइन जाएगी

Spread the love

Prayagraj : प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ 2025 में निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति मिलती रहे, इसके लिए पूर्वांचल डिस्कॉम ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसके लिए 182 किलोमीटर एचटी लाइन का निर्माण और 1405 किलोमीटर एलटी लाइन बिछाई जा रही है। इसके साथ ही 67000 एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाई जा रही हैं।पूर्वांचल डिस्कॉम ने जारी किए पत्र में कहा कि महाकुंभ के दौरान विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए सभी स्थानों पर वैकल्पिक स्रोत सुनिश्चित किए गए हैं। इनकी आपूर्ति सात विद्युत उपकेंद्रों और 33/11 केवी के 14 उपकेंद्रों से की जाएगी। इसके लिए (रिंग मेन यूनिट) आरएमयू की स्थापना की गई। इसकी मदद से आपूर्ति बाधित नहीं होगी। यदि किसी कारण से विद्युत आपूर्ति बाधित होती है तो सिर्फ 30 सेकंड में खुद ही सामान्य हो जाएगी। इसके अलावा स्ट्रीट लाइट के लिए 11/0.4 केवी उपकेंद्रों पर डीजी सेट की स्थापना की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *