जहांगीरपुर : रविवार को जहांगीरपुर के रावण कालोनी में श्री बालाजी मित्र मंडल के नेतृत्व में श्री मद्भागवत का आयोजन किया गया।जिसमें मुख्य यजमान राजेश सिंह और उनकी पत्नी प्रति देवी रही।श्री मद्भागवत कथा में आचार्य कृष्णा महाराज जी ने बताया गुरु और ईश्वर तत्व एक ही है गुरु को अपनेआप को कभी भगवान नहीं मानना चाहिए जो गुरु अपनेआप को भगवान मानते है उनका पतन हो जाता है।और आचार्य जी ने शुक्रदेव जी द्वारा श्रृष्टि का वर्णन,भगवान श्री कृष्ण का विधुर मिलन,भगवान कपिल अवतार,ध्रुव की व्यवस्था,गजेंद्र मोक्ष आदि कथाओं का वर्णन किया।कथा में चौधरी विनोद कुमार, मास्टर विशंभर सिंह,पंडित मंगल सैन शर्मा,राजवीर शर्मा,सुनील चौहान,अशोक चौहान,आदि शामिल हुआ ।