महाकुंभ मेला की जानकारी के लिए एप डाउनलोड करे

Spread the love

Prayagraj : महाकुंभ-2025 को दुर्घटना मुक्त बनाए जाने के लिए स्वास्थ्य एवं यात्रा के संबंध में एडवाइजरी जारी की गई है। मंडलायुक्त चैत्रा वी. ने कहा कि श्रद्धालु प्रयागराज पहुंचने से पहले ही महाकुंभ मेला- 2025 का मोबाइल एप डाउनलोड कर मेला की जानकारी प्राप्त कर लें। उन्होंने कहा कि यात्रा से पूर्व ही निवास स्थान सुनिश्चित करें। बदलते मौसम के अनुसार गर्म एवं ऊनी वस्त्र एवं खान-पान का सामान साथ रखें। 60 वर्ष से अधिक आयु या बीमार व्यक्ति यात्रा से पहले स्वास्थ्य जांच अवश्य कराएं। आयुष्मान कार्ड धारक अपना आयुष्मान कार्ड साथ में रखें, जिससे कि आकस्मिकता की स्थिति में सरकारी एवं निजी चिकित्सालय में मुफ्त इलाज मिल सके।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *