बोर्ड की परीक्षाएं 138 केंद्रों पर होगी

Spread the love

Lakhnow : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने वर्ष 2025 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के लिए केंद्रों की अंतिम सूची रविवार को जारी कर दी। इस बार परीक्षा जनपद के 138 केंद्रों पर आयोजित होगी। पिछले वर्ष के सापेक्ष इस बार 13 परीक्षा केंद्र कम बनाए गए हैं। परीक्षा में एक लाख चार हजार 272 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। यूपी बोर्ड की वर्ष 2025 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा एक साथ 24 फरवरी से शुरू होनी है। पिछले वर्ष 151 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जो घटकर 138 रह गए हैं। हाईस्कूल में इस बार 50 हजार 943 परीक्षार्थी नामांकित हैं। इनमें 28 हजार 869 छात्र, 22 हजार 58 छात्राएं व आठ दिव्यांग छात्र सम्मिलित हैं। वहीं, इंटरमीडिएट में 53 हजार 329 परीक्षार्थियों का नामांकन हुआ है। इसमें 32 हजार 511 छात्र, 20 हजार 802 छात्राएं व 16 दिव्यांग छात्र सम्मिलित हैं। इस बार समितियों के अनुमोदन पर 149 परीक्षा केंद्रों की सूची बोर्ड को भेजी गई, जो आपत्तियों का निस्तारण होने के बाद 138 रह गई। अनंतिम सूची के लिए छह दिसंबर तक पुनः आपत्तियां ली गईं। जनपद से कोई प्रतिवेदन प्राप्त नहीं हुआ। ऐसे में यहां 138 परीक्षा केंद्र यथावत रहेंगे। इससे पूर्व 2021-22 में परीक्षा केंद्रों की सूची 140 रही थी। जो अगले वर्ष 153 पहुंच गई।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *