बांके बिहारी की व्यवस्था हुई ध्वस्त,दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

Spread the love

Mathura : ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन को भक्तों की भीड़ उमड़ी तो व्यवस्थाएं ध्वस्त होती नजर आईं। भीड़ के ठहराव ने मंदिर के अंदर हालात बिगाड़ दिए। वहीं बाहर गलियों में भीड़ के दबाव में श्रद्धालुओं की हालत बिगड़ने लगी। गलियों और बाजार में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। मंदिर के अंदर भीड़ कम होने पर ही बाहर खड़े श्रद्धालुओं को अंदर प्रवेश मिल रहा था। ऐसे में बैरियर से पहले खड़े श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार वृद्धि होती गई और आपाधापी का माहौल बनता रहा। भीड़ के बीच फंसे श्रद्धालु आगे बढ़ने की जिद्दोजहद में सर्दी में भी पसीना बहाते रहे। मंदिर के अंदर सुरक्षा गार्ड और बाहर खड़े पुलिसकर्मी व्यवस्था संभालने की मशक्कत करते दिखे। यह और बात है इसके बाद भी वे व्यवस्था संभालने में विफल नजर आ रहे थे। रविवार की सुबह सात बजे से ही श्रद्धालु आराध्य बांकेबिहारी के दर्शन के लिए मंदिर के आसपास डेरा डालने लगे। धीरे-धीरे भक्तों की भीड़ बढ़ती रही और मंदिर के पट खुलने तक गलियों और बाजार में भक्तों की भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस ने मंदिर चबूतरा, गलियों के बाहर और रास्ते में श्रद्धालुओं को रोक रखा था।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *