एकादशी पर श्री श्याम प्रेमियों ने कराया भंडारा

Spread the love

जहांगीरपुर :- श्री चामुंडा मंदिर के पास भगवान श्री खाटू श्याम जी के विशेष दिन पूजा अर्चना करा कर भंडारे का आयोजन किया।भंडारे में नगर वासियों और क्षेत्र वासियों ने प्रसाद ग्रहण किया।श्री श्याम सेवा समिति के प्रबंधक राहुल बंसल ने बताया एकादशी का दिन श्री श्याम बाबा का विशेष दिन माना जाता है।श्री श्याम प्रेमी इस दिन श्री श्याम बाबा के नाम से कोई भी कार्य बहुत ही शुभ मानते है इसलिए आज भंडारे का आयोजन किया।भंडारा सुबह 11 बजे से शुरू होता है और देर शाम तक चलता है।इस अवसर पर अंशुल मंगला, सुरेन्द्र सिंह ,रणवीर सिंह,रवि कुमार,जितेन्द्र सिंह, चंद्रा सिंह आदि लोगो ने बढ़ चढ़कर सेवा की और आशीर्वाद प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *