भा.ज.पा. में मंडल इकाई पर प्रदेश स्तर पर पहली बार गहन मंथन

Spread the love

Lakhnow : भारतीय जनता पार्टी में पहली बार मंडल इकाई को लेकर प्रदेश स्तर पर गहन मंथन हो रहा है। इस बार प्रदेश नेतृत्व ही मंडल अध्यक्षों के नाम पर मुहर लगाएगा। इसलिए मंडल अध्यक्ष बनने के लिए जोर-आजमाइश चल रही है। भाजपा नेता दिल्ली और लखनऊ तक की दौड़ लगा रहे हैं। इसी के तहत 14 दिसंबर को जिला चुनाव अधिकारी सत्यपाल सैनी भाजपा कार्यालय में मंडल चुनाव अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। भाजपा निचले स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर जोर दे रही है। इसलिए बूथ अध्यक्षों के चुनाव के साथ बूथ समिति बनाने पर जोर दिया गया। 20 दिसंबर तक महानगर के आठ और जिले के 27 मंडल अध्यक्षों की घोषणा होनी है। इसे लेकर मंथन चल रहा है। आपसी सहमति के तहत मंडल अध्यक्ष बनाने पर विचार चल रहा है। जिसके लिए मंडल के सभी प्रमुख पदाधिकारियों से प्रस्तावित नाम लिए गए हैं। चर्चा है कि प्रस्तावित नामों के पैनल 15 और 16 दिसंबर को जिला चुनाव अधिकारी को सौंपे जाएंगे। चयनित नामों को जिला स्तर से प्रदेश नेतृत्व को भेजा जाएंगे। वहीं से मंडल अध्यक्षों की घोषणा होगी। इस संबंध में लखनऊ में हुई कार्यशाला में पार्टी के प्रदेश स्तरीय नेता जानकारी दे चुके हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह लाला ने बताया कि शनिवार को जिला चुनाव अधिकारी सत्यपाल सैनी अलीगढ़ आ रहे हैं, उनके साथ सभी मंडल चुनाव अधिकारियों की बैठक होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *