Lakhnow : सपा सांसद अखिलेश यादव ने विशेष चर्चा में हिस्सा लेते हुए देश में जातिगत जनगणना का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा, वर्तमान सरकार इसे नहीं कराएगी तो विपक्ष सत्ता में आने के बाद इसे कराएगा। उन्होंने यूपी के हालिया विधानसभा उपचुनाव की भी चर्चा की। अखिलेश ने कहा, सरकारी तंत्र का व्यापक दुरुपयोग करते हुए अल्पसंख्यक समुदाय को वोट डालने नहीं दिया गया। संभल हिंसा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश ही नहीं पूरे देश में मुसलमानों के खिलाफ नफरत के बीज बोए जा रहे हैं। अखिलेश ने आरोप लगाया कि चीन लगातार भारतीय भूभाग पर कब्जा कर रहा है। उसने सीमा के पास कई बस्तियां बना ली हैं। चीन से हालिया समझौते पर उन्होंने कहा, हम जहां तक पहले गश्त करते थे, अब वहां तक नहीं कर पाएंगे। सपा सांसद ने उत्तर प्रदेश सरकार पर वर्ग विशेष की ही भलाई करने का आरोप लगाया।