अल्लू अर्जुन ने हादसे पर मांगी माफी

Spread the love

New Delhi : शनिवार सुबह हैदराबाद की चंचलगुड़ा सेंट्रल जेल से बाहर आए साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपने घर पहुंच चुके हैं। घर पहुंचने के बाद, उन्होंने वहां मौजूद फैंस का अभिवादन किया और मीडिया से बातचीत की। अल्लू अर्जुन ने कहा, “जो कुछ भी हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण था। हम उसके लिए माफी मांगते हैं। मैं मृतक के परिवार के साथ हूं। कोई चिंता की बात नहीं है, मैं एकदम ठीक हूं। मेरे फैंस और आप सभी का धन्यवाद, जिन्होंने मुझे सपोर्ट और इतना प्यार दिया। मैं कानून का पालन करने वाला नागरिक हूं और इस मामले में कानून का पूरा सहयोग करूंगा।” उन्होंने आगे कहा, “हम सिर्फ फिल्म देखने गए थे, मुझे नहीं पता था कि ऐसा कुछ होगा।”

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *