वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती

Spread the love

New Delhi : वरिष्ठ भाजपा नेता और देश के पूर्व गृह मंत्री लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली स्थित अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल लाया गया था और वर्तमान में उनकी हालत स्थिर है। वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं। इससे पहले, इस वर्ष अगस्त में भी आडवाणी को अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया था। जुलाई में, उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भी भर्ती किया गया था, जहां उनका इलाज यूरोलॉजी विभाग में डॉ. अमलेश सेठ की देखरेख में किया गया था।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *