सीमा सुरक्षा बल के जवान का पूर्ण सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार

Spread the love

Greater Noida: जहांगीरपुर देहात के ग्राम मोहमदपुर नार निवासी 69BSF बटालियन के राजेंद्र सिंह सुपुत्र ओम प्रकाश सिंह जो अगरतला में अपनी ड्यूटी पर तैनात थे। विगत 12/13 की रात्रि को चक्कर आने के कारण चोट लगने से उनकी मौत हो गई ।जिनको उनके पैतृक गांव नार मोहमदपुर लाया गया जहां पर BSF बटालियन से आए सब इंस्पेक्टर राजवीर सिंह के नेतृत्व में आए 9 जवानों सहित कुल 17 जवानों ने सलामी देकर उनको अंतिम विदाई दी।अंतिम संस्कार के समय खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह ।थाना जहांगीरपुर प्रभारी अमित कुमार एवं खुर्जा जंक्शन चौकी इंचार्ज समित कुमार मय फोर्स के शामिल हुये।अंतिम संस्कार के समय सैकड़ों ग्रामीण एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *