Greater Noida : साधन सहकारी समिति के पास मुकेश प्रताप सिंह एडवोकेट के यहां चल रहे श्रीमद्भागवत की कथा में श्री धाम वृंदावन से पधारे पूज्य संत श्री विष्णु दास जी महाराज ने वृंदावन के पास में गोवंश की सौ से अधिक संख्या में मृत पाए जाने की स्थिति की ओर संकेत करते हुए कहा कि भगवान गो वंश , ब्राह्मणों – वैष्णवों और धर्म की रक्षा के लिए ही अवतार लेते हैं।
“विप्र धेनु सुर संत हित लीन्ह मनुज अवतार”
यदि मनुष्य अपना कल्याण चाहता है तो गोवंश की रक्षा करने का जिम्मा उठाए ।
इससे भगवान श्री कृष्ण अत्यंत प्रसन्न होंगे और हम सब पर खूब कृपा करेंगे।।
गोमाता के शरीर में 33 कोटि देवी देवताओं का वास होता है उनकी हत्या से कितना पाप मिलता है।
श्री धाम अयोध्या से पधारे नारायण त्रिपाठी जी नित्य पूजन और श्रीमद्भागवत जी के पाठ को बड़ी तन्मयता से कर रहे हैं।इस अवसर पर मुकेश प्रताप सिंह, प्रताप सिंह, त्रिलोकी सिंह, वीरेंद्र सिंह, मनोज सिंह, संजू सिंह, राधेश्याम शर्मा, जगदीश शर्मा आदि मौजूद रहे।