New Delhi : भाजपा ने सोमवार को अपने सभी लोकसभा सांसदों के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है और उन्हें मंगलवार, 17 दिसंबर को सदन में उपस्थित रहने के लिए कहा है। भाजपा के चीफ व्हिप ने कहा है कि दोनों सदनों में कुछ महत्वपूर्ण विधायी कार्यों पर चर्चा होनी है।