Greater Noida (मनोज कुमार सिंह) : सहकारी समिति जहांगीरपुर के निकट चल रही भागवत कथा का शुक्रवार को प्रसाद वितरण के साथ समापन हुआ ।वृंदावन से पधारे कथा वाचक परम पूज्य संत श्री विष्णु दास जी ने भक्तों को प्रसाद वितरण किया और भक्तों ने आशीर्वाद प्राप्त किया।समापन दिवस पर श्रोताओं ने अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किया ।शुक्रवार को प्रातः काल हवन कराया और हवन पूर्ण होने पर भंडारे का आयोजन होगा जिसमें सभी क्षेत्रवासी प्रसाद ग्रहण किया ।श्री मद्भागवत कथा में मुकेश प्रताप सिंह एडवोकेट, देवेन्द्र शर्मा, दिनेश कुमार, गुंजन, प्रताप सिंह, त्रिलोकी सिंह आदि उपस्थित रहे।