संभल में एएसआई का सर्वे कल्कि विष्णु मंदिर में निरीक्षण शुरू

Spread the love

Sambhal : भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की टीम का संभल में दूसरे दिन भी सर्वे का काम जारी रहा। टीम सबसे पहले कल्कि विष्णु मंदिर पहुंची इसके बाद कृष्ण कूप का निरीक्षण किया। सर्वे होते ही नगर पालिका की टीम ने इलाके में साफ-सफाई का काम शुरू कर दिया है। इससे पहले शुक्रवार को शहर और उसके आसपास बने 19 कूप और पांच तीर्थों का सर्वे किया। एएसआई की टीम ने खग्गू सराय स्थित प्राचीन शिव मंदिर और इसके परिसर में स्थित प्राचीन कुएं की कार्बन डेटिंग के लिए नमूने लिए हैं। ताकि पता लगाया जा सके कि यह कितने पुराने हैं। इसके अलावा शहर के अलग-अलग स्थानों पर स्थित कूप व तीर्थों का भी टीम ने सर्वे किया।ऐसी मान्यता है कि यहां पर 68 तीर्थ, 19 कूप, 36 पुरे व 52 सराय हैं। अधिकारियों के भ्रमण के दौरान तीर्थ व कूप प्रकाश में आए हैं। ये तीर्थ व कूप धार्मिक और जल संरक्षण के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण हैं। चूंकि ये प्राचीन बताए जाते हैं। इसलिए इनका काल निर्धारण किया जाना धरोहर संरक्षण की दृष्टि से आवश्यक है। इसी क्रम में एएसआई की चार सदस्यीय शुक्रवार को संभल पहुंची और सर्वे किया है। टीम ने सुबह छह बजे से दोपहर साढ़े तीन बजे तक सर्वे किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *