New Delhi : रक्षा मंत्रालय ने लार्सन एंड टूब्रो से 155एमएम/52 कैलिबर की के-9 वज्र-टी स्वचालित तोप खरीदने के लिए 7628.70 करोड़ का समझौता किया। इस तोप को भारतीय थल सेना में शामिल किया जाएगा, जो भारतीय सेना की मारक क्षमता और संचालन तैयारियों को बढ़ावा देगा। के-9 वज्र तोप उच्च सटीकता, लंबी दूरी की मारक क्षमता और शून्य से कम तापमान में कार्य करने की क्षमता से लैस है। इस परियोजना के तहत नौ लाख से अधिक मानव श्रम दिवस का सृजन होगा और भारतीय उद्योगों की भागीदारी को बढ़ावा मिलेगा।