Lakhnow : उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद ने मुंशी, मौलवी और आलिम परीक्षा-2025 के आवेदन और प्रक्रिया की समय-सारिणी जारी कर दी है।आवेदन पत्र ऑनलाइन भरने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2024 है, जबकि परीक्षा शुल्क 28 दिसंबर 2024 तक जमा किया जा सकता है।जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने निर्देश दिया है कि सभी मान्यता प्राप्त मदरसे समय पर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। लापरवाही पर मदरसा मान्यता प्रशासन नियमावली 2016 के तहत कार्रवाई होगी। प्रवेश पत्र 21 जनवरी 2025 को जारी किए जाएंगे।