New Delhi : केंद्रीय औद्योगिकी सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने सोमवार को कहा कि पिछले हफ्ते संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान सांसदों के बीच हुई झड़प में उसकी ओर से कोई चूक नहीं हुई। सीआईएसएफ संसद भवन की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालता है। सीआईएसएफ के उप महानिरीक्षक (अभियान) श्रीकांत किशोर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, हमारी ओर से कोई चूक नहीं हुई। किसी भी सांसद को हथियार लाने की अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने यह भी बताया कि सीआईएसएफ इस घटना के बारे में कोई जांच नहीं कर रहा है।