Greater Noida : श्री राधा कृष्ण प्रचार मण्डल जहांगीरपुर के तत्वाधान में आयोजित 25 वें वार्षिकोत्सव के चतुर्थ दिवस की कथा में आचार्य श्री अतुल कृष्ण जी महाराज ने श्रीमद्भागवत कथा का महत्व बताते हुए प्रभु राम जन्म की कथा सुनाई। कहा कि कलयुग में भागवत की कथा सुनने से जीव को मोक्ष की प्राप्ति होती है। साथ ही जन्म जन्मांतर के पापों का अंत भी होता है। श्री राम जन्मोत्सव का वर्णन सुन दर्शक भाव विभोर हो गए।महाराज श्री ने कहा कि जब पृथ्वी पर अत्याचार बढ़ने लगा तब गौ माता भगवान ब्रह्मा के पास पहुंची और उसका निवारण करने की बात कहने लगी। तब भगवान ब्रह्मा ने गौ माता से कहा कि सृष्टि के सभी लोगों को प्रभु का ध्यान करना चाहिए तब जाकर इस समस्या का समाधान होगा। गजेंद्र मोक्ष व राम जन्म की कथा सुनाते हुए कहा कि तालाब में स्नान करने गए गजेंद्र का पैर घड़ियाल ने पकड़ लिया था जिसकी पीड़ा से गजेंद्र परेशान थे और उन्होंने भगवान का स्मरण किया जिसके बाद भगवान नारायण पहुंचकर गजेंद्र को मुक्त कराया।कथा में कुलभूषण शर्मा, ठा. अरविन्द सिंह, संजीव शर्मा, प्रियंक गौड, हनी वर्मा समेत हजारों श्रृद्धालु सम्मलित हुये।