Greater Noida : भारतीय किसान यूनियन भूमिपुत्र ने जहांगीरपुर में प्रदेश सचिव केशव अग्रवाल के नेतृत्व में मंगला मार्किट में बैठक का आयोजन किया जहां संगठन का विस्तार किया गया और आगामी संगठन के विस्तार की योजनाएं बनाई गए।जहां भाकियू भानु के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाकियू भानु से पद छोड़ भाकियू भूमिपुत्र का दामन थाम लिया।जिसमें सुहैल खान को प्रदेश महासचिव, जीतू चौहान को मेरठ मंडल महासचिव, सत्येंद्र ठाकुर को मेरठ मंडल सचिव, अशपाक खान नगर अध्यक्ष जहांगीरपुर, कासिम सलमानी तहसील सचिव जेवर नियाज मोहम्मद जिला महासचिव, अनस कुरैशी नगर उपाध्यक्ष, तहसीन कुरैशी नगर सचिव, वकील सदस्य शोएब अंसारी सदस्य के पद पर जिम्मेदारी दी गई जिसमें उपस्थित रहे राष्ट्रीय महामंत्री सर्वेश राणा जी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजीव शर्मा, बुलंदशहर जिले के अध्यक्ष कासिम अली,अध्यक्ष गौतम बुद्ध नगर लाख ठाकुर, जिला प्रभारी गोपाल मीणा, प्रदेश अध्यक्ष दानवीर सिंह, जसवंत सिंह, जलाल भाटी, फाजिल, नरेश सिसोदिया, फैसल, आसिफ मेदगाजी, आकाश भारद्वाज, एम एफ कुरैशी, केशव अग्रवाल , धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ धीरु भैया राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन भूमिपुत्र आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।