Greater Noida : श्री राधा कृष्ण प्रचार मण्डल जहांगीरपुर के तत्वाधान में आयोजित 25 वें वार्षिकोत्सव के सप्तम दिवस की कथा में आचार्य श्री अतुल कृष्ण जी महाराज ने श्रीमद्भागवत कथा का महत्व बताते हुए गोवर्धन लीला का प्रसंग सुनाया। कथावाचक ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी लीलाओं से जहां कंस के भेजे विभिन्न राक्षसों का संहार किया, वहीं ब्रज के लोगों को आनंद प्रदान किया। प्रसंग में बताया कि इंद्र को अपनी सत्ता और शक्ति पर घमंड हो गया था। उसका गर्व दूर करने के लिए भगवान ने ब्रज मंडल में इंद्र की पूजा बंद कर गोवर्धन की पूजा शुरू करा दी। इससे गुस्साए इंद्र ने ब्रज मंडल पर भारी बरसात कराई। प्रलय से लोगों को बचाने के लिए भगवान ने कनिष्ठा उंगली पर गोवर्धन पर्वत को उठा लिया। सात दिनों के बाद इंद्र को अपनी भूल का एहसास हुआ। कथा के दौरान संगीतमय भजनों पर श्रद्धालु महिलाओं ने भावविभोर कर नृत्य भी किया।कथा में कुलभूषण शर्मा,जगभूषण शर्मा,शकुंतला देवी, राधा देवी डोली,मनोज कुमार, भारत भूषण शर्मा,आदि भक्त मौजूद रहे।