New Delhi : सोशल मीडिया और फास्ट इंटरनेट की वजह से अफवाहें तेजी से फैलती हैं, और अब एक नया व्हाट्सएप मैसेज वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि नए संचार नियमों के तहत सरकार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और सभी कॉल्स की निगरानी करेगी। इस मैसेज में कहा गया है कि सभी कॉल्स रिकॉर्ड की जाएंगी और सोशल मीडिया पर नजर रखी जाएगी। इसके अलावा, राजनीतिक या धार्मिक संदेश भेजना अपराध माना जाएगा, जिसके परिणामस्वरूप गिरफ्तारी हो सकती है। इस मैसेज के जरिए लोगों को सतर्क रहने और गलत संदेश भेजने से बचने की चेतावनी दी जा रही है।